उनकी नसों
उनकी अस्थियों
उनकी सोच में बागी हो चुका है खून
उनके सिर पर सवार है खून
जंगल लाल कर रहे हैं बहा कर खून
हालात जाकर देखोगे समझोगे
तो पूरी दास्तां बयां कर देंगे
उनके खून से सने हुए हाथ
उनको विश्वास नहीं है
अहिंसा के आदर्शों पर
उनको भरोसा नहीं है
सरकार के सिद्धांतों पर
उनको विश्वास नहीं है
नीयत और नीतियों पर
उनको केवल भरोसा है
अपने खूनी आतंक पर
उनको सिर्फ विश्वास है
समानांतर सरकार पर
उनको काबिज रहना है
अकूत वन संपदाओं पर
उनको हुकूमत करना है
निरीह आदिवासियों पर
लेकिन
हमारा अटूट विश्वास है
मददगार मानवता पर
हमारा पुख्ता भरोसा है
जीवनदायी प्रयासों पर
हमारा संपूर्ण विश्वास है
सर्व प्रगति की पहल पर
बेहतर नतीजे हासिल होंगे
जब तक हम दिखाते रहेंगे
सरकार को भी आइना !
@ दिनेश ठक्कर बापा
(चित्र गूगल से साभार)
उनकी अस्थियों
उनकी सोच में बागी हो चुका है खून
उनके सिर पर सवार है खून
जंगल लाल कर रहे हैं बहा कर खून
हालात जाकर देखोगे समझोगे
तो पूरी दास्तां बयां कर देंगे
उनके खून से सने हुए हाथ
उनको विश्वास नहीं है
अहिंसा के आदर्शों पर
उनको भरोसा नहीं है
सरकार के सिद्धांतों पर
उनको विश्वास नहीं है
नीयत और नीतियों पर
उनको केवल भरोसा है
अपने खूनी आतंक पर
उनको सिर्फ विश्वास है
समानांतर सरकार पर
उनको काबिज रहना है
अकूत वन संपदाओं पर
उनको हुकूमत करना है
निरीह आदिवासियों पर
लेकिन
हमारा अटूट विश्वास है
मददगार मानवता पर
हमारा पुख्ता भरोसा है
जीवनदायी प्रयासों पर
हमारा संपूर्ण विश्वास है
सर्व प्रगति की पहल पर
बेहतर नतीजे हासिल होंगे
जब तक हम दिखाते रहेंगे
सरकार को भी आइना !
@ दिनेश ठक्कर बापा
(चित्र गूगल से साभार)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें