केंद्र में कांग्रेस की सरकार ने देश को लूटने का कार्य बरसों तक किया है। भ्रष्टाचार और घोटालों में लगातार बढ़ोत्तरी हुई है। जबकि भाजपा शासित राज्य सरकारों ने अपने प्रदेश को आर्थिक रूप से मजबूत किया है और लोगों को सुशासन दिया है। यह बात गुरूवार को भाजपा की स्टार प्रचारक सुषमा स्वराज ने छत्तीसगढ़ के तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत् आने वाले ग्राम गनियारी और मस्तूरी सीट के सीपत क्षेत्र में आयोजित चुनावी सभा के दौरान कही।
भाजपा नेत्री और लोकसभा की नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज ने गनियारी और सीपत की चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में रमन सिंह की सरकार ने विकास के अनेक कार्य किए हैं। रमन सिंह ने अपने सुशासन और विकास कार्यों के बदौलत छत्तीसगढ़ राज्य का नाम देश के अग्रणी विकसित राज्यों की सूची में दर्ज करा दिया है। यह गौरव की बात है। रमन सिंह की पीडीएस की योजना की तारीफ पूरे देश में हो रही है। रमन सिंह ने किसानों के साथ-साथ युवाओं की भलाई के लिए भी काफी कार्य किए हैं। उनको दी जाने वाली सुविधाओं में इजाफा किया है। इसलिए भाजपा प्रत्याशियों को जनता जरूर जिताएगी, ऐसा मेरा विश्वास है और राज्य में फिर से रमन सिंह की सरकार बनेगी। तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद किसानों को धान पर 300 रूपए प्रति क्विंटल बोनस दिया जाएगा। इसके अलावा अन्य कई महात्वाकांक्षी योजनाओं पर भी अमल किया जाएगा, जिससे छत्तीसगढ़ के नागरिकों को भरपूर फायदा मिलेगा।
भीड़ जुटाने में असफल रहे भाजपाई
सुषमा स्वराज ने गनियारी और सीपत में करीब पंद्रह-पंद्रह मिनट अपना भाषण दिया। वे गनियारी में करीब निर्धारित समय से 25 मिनट देर से पहुंची थी। भाषण शुरू करने से पहले ही उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया था कि वे ज्यादा नहीं बोलेंगी, क्योंकि उन्हें शाम तक कुछ अन्य सभाएं भी लेनी हैं। गौरतलब है कि गनियारी और सीपत में सुषमा स्वराज के सभास्थल में ग्रामीणों की भीड़ काफी कम थी। दोनों जगह पंडाल का करीब 40 प्रतिशत हिस्सा खाली नजर आया। यहां भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओं द्वारा भीतरघात और असहयोग किए जाने के कारण अपेक्षा के अनुरूप सभास्थल में ग्रामीणों की भीड़ जुटा पाने में प्रत्याशियों के समर्थक असफल रहे। तखतपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी राजू सिंह क्षत्री और मस्तूरी से भाजपा प्रत्याशी डा. कृष्णमूर्ति बांधी को उम्मीद थी कि पार्टी की स्टार प्रचारक और कुशल वक्ता सुषमा स्वराज को सुनने के लिए ग्रामीण मतदाताओं की भीड़ उमड़ पड़ेगी। जबकि ऐसा नहीं हो सका। ये दोनों सभाएं पूरी तरह फ्लॉप दिखीं।
-दिनेश ठक्कर "बापा"
(चित्र - साभार रतन जैसवानी)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें